भवाली के पंकज बने कुमाऊँ के पहले सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली के युवा पंकज कुमार आर्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर
परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सर्टिफिकेशन फाइनेंशियल प्लानर स्टैण्डर्डस बोर्ड इंडिया द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसकी पेरेंट संस्था अमेरिका में स्थित है। सीएफपी को फाइनेंशियल प्लानिंग के क्षेत्र में एक ग्लोबल स्टैंडर्ड माना जाता है। खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंकज कुमार आर्य कुमाऊं क्षेत्र से सीएफपी बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पंकज के पास बैंकिंग सेक्टर का करीब 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एक सरकारी बैंक में सेवाएं देते हुए लोगों को वित्तीय निर्णय लेने में मार्गदर्शन दिया। अब वे अपने अनुभव और इस अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन के आधार पर विशेष रूप से मध्यम वर्गीय परिवारों को लक्ष्य आधारित फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश संबंधी सलाह दे रहे हैं।
वर्तमान में पंकज अपनी फर्म प्रिदिवंश वेल्थ के माध्यम से लोगों को म्यूचुअल फंड्स में निवेश, वित्तीय योजना बनाने और दीर्घकालिक लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग कर रहे हैं। पंकज एक लेखक भी हैं। उन्होंने दिसंबर माह में अपनी पहली पुस्तक “द एक्स बैंकर हु फाइनली टोल्ड द ट्रुथ” लिखी, जिसमें उन्होंने वित्तीय समझ और अपने अनुभवों को सरल भाषा में साझा किया है। यह पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
इसके अलावा, पंकज को दिसंबर में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी स्थान मिला, जिससे उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। पंकज का मानना है कि सही फाइनेंशियल गाइडेंस और योजनाबद्ध तरीके से लिए गए निर्णय लोगों को अपने आर्थिक लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page