भवाली। निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार देर रात भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने नगर निगम हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया है।
निकाय चुनाव को लेकर देर शाम मुख्यमंत्री आवास में प्रत्याशियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मीटिंग के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा ने कई उम्मीदवारों के नाम काट दिए हैं। महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि 70 फीसदी घोषित किए गए प्रत्याशी 55 साल से कम उम्र के हैं।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी ने अब तक नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बाकी का ऐलान जल्द किया जाएगा।
निकाय कांग्रेस, भाजपा
नैनीताल सरस्वती ख्तवाल जीवन्ती भट्ट
भवाली पंकज आर्य, प्रकाश आर्य
भीमताल सीमा टम्टा कमला आर्य
रामनगर टिकट रोका मदन जोशी
कालाढूंगी भावना सती कविता वालिया
लालकुंआ टिकट रोका प्रेम पंडित
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें