मल्ला तिरछाखेत में दो गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग की देर रात गश्त

ख़बर शेयर करें

भवाली। मल्ला तिरछाखेत क्षेत्र में दो गुलदार (तेंदुए) देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। देर शाम और रात के समय गुलदारों की हलचल देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिस पर वन विभाग की टीम ने देर रात क्षेत्र में गश्त कर हालात का जायजा लिया।
स्थानीय समाजसेवी नीरज रावत ने ग्रामवासियों को सतर्क करते हुए बताया कि मल्ला तिरछाखेत के आसपास गुलदार देखे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा के मद्देनजर अकेले घर से बाहर न निकलें, खासकर सुबह और रात के समय खेतों की ओर जाने से बचें। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को घर के अंदर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page