रामगढ़ के झुतिया गांव में तीन गुलदार दिखने से दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल

ख़बर शेयर करें

भवाली। विकासखंड रामगढ़ के झुतिया गांव में एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गुलदारों की आवाजाही की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। जंगल घास और लकड़ी लेने गई महिलाओं को तत्काल फोन कर वापस बुलाया गया।
ग्रामीण देवेंद्र मेर ने बताया कि जैसे ही तीन गुलदार गांव के पास देखे गए, महिलाओं को फोन कर सचेत किया गया। डर के कारण महिलाएं तुरंत जंगल से घर लौट आईं। शाम होते ही एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई और कई परिवारों ने दरवाजे बंद कर दिए। ग्रामीणों ने गुलदारों का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। जिसके बाद आसपास के गांवों में भी लोग सतर्क हो गए हैं। लगातार हो रही वन्यजीवों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गांववासियों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं और समूह में ही जंगल जाने का निर्णय लिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page