मुख्यमंत्री के नहीं आने से पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल ने भाजपा छोड़ी

ख़बर शेयर करें

भीमताल। पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोक संस्कृति संग्रहालय में नहीं आने से आहत होकर भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल ने बताया कि देहरादून से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री उनके संग्रहालय में भी पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर आला अधिकारी भी सुबह से पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के इंतजार में बैठे रहे लेकिन मुख्यमंत्री संग्रहालय न आकर हल्द्वानी की ओर चले गए। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बेहद आहत पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग की है की संग्रहालय में 2-4 स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कहा कि वह सरकार से संग्रहालय को पर्यटन के नक्शे में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसमें भी सैलानी संग्रहालय में नहीं पहुंच पाते हैं। मठपाल ने कहा कि शनिवार को उन्होंने और उनके बेटे ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट से क्षमा भी मांगी है‌

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page