भवाली श्यामखेत में बोरिंग को लेकर आक्रोश, बाहरी बिल्डर के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत क्षेत्र में पानी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां स्थानीय लोगो ने एक बाहरी बिल्डर पर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।का कहना है कि श्यामखेत स्थित आइवी टावर में बनाए गए फ्लैटों में बिल्डर द्वारा बोरिंग के माध्यम से जबरन पानी सप्लाई किया जा रहा है, जबकि आसपास के स्थानीय लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले से ही पानी की किल्लत बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद फ्लैटों में बोरिंग का पानी लिया जा रहा है। जिससे स्थानीय जल स्रोतों पर दबाव बढ़ गया है।
सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि जिस बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं, उसी के फ्लैटों को लगातार बेचा जा रहा है। इससे प्रशासनिक कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगो ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पानी की समस्या को लेकर उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है, क्योंकि यह मामला न सिर्फ अवैध निर्माण बल्कि स्थानीय संसाधनों के दोहन से भी जुड़ा हुआ है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि पूर्व से ही आइवी टावर वालो का कहना है कि पूर्व से ही पानी मिलता आया है। कई लोग पानी बोरिंग से मिल रहा है। टावर वालो ने पानी काटने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर मौके पर टीम गई थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page