धारी। (प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )सीएचसी पदमपुरी में प्रभारी चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ, पीएचसी, सीएचसी, एएनएम सेंटर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवार कल्याण-एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा पर असंतोष जताया गया। कर्मचारियों को सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बैकलाक पूरा करने के आदेश दिये गये। इसके अलावा समस्त क्षेत्रो के एएनएम व सीएचओ को टीकाकरण करना, बच्चो का नियमित टीकाकरण, आईएचएपी की रिपोर्ट हर सप्ताह अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही चौखुटा, धानाचूली, परबड़ा में एएनएम सेंटर के लिए भूमि के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। एएनएम को गर्भवती महिलाओं की एचबी जांच व आयरन, कैल्शियम की रिपोर्ट शत प्रतिशत करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रकाश चंद्र उर्फ़ नानू,उमा, रंजना, दिव्या आर्या, कविता जोशी, किरण जोशी, नीमा गोस्वामी, ज्योति, मीना बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

