ऑपरेशन प्रहार: मुक्तेश्वर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार: मुक्तेश्वर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
नैनीताल। वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी मुक्तेश्वर उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय न्यायाधीश परिवार न्यायालय नैनीताल से जारी वारंट के अनुपालन में तारा सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी कौल, तहसील धारी, जनपद नैनीताल (उम्र 39 वर्ष) को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 55/2026, धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज और कांस्टेबल जयवीर सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page