ऑपरेशन प्रहार: मुक्तेश्वर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुक्तेश्वर/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों का अनुपालन करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दुष्यंत कुमार गंगवार पुत्र हर प्रसाद, निवासी सहदुपुर, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल है। अभियुक्त के विरुद्ध विशेष सत्र परीक्षण संख्या-07/2020, एफआईआर संख्या-38/2019 तथा धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
वहीं दूसरे अभियुक्त महेंद्र सिंह गंगवार पुत्र सुंदरलाल गंगवार, निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया है। यह अभियुक्त विशेष सत्र परीक्षण संख्या-08/2020, एफआईआर संख्या-36/2019 तथा धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के मामले में वारंटी था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने बताया कि अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

