आज ग्राम पंचायत बारगल में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सीसी मार्ग, मोटर मार्ग, पेयजल, सिंचाई, गौशाला आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान श्रीमती गीता पाठक ने अधिकारियों से गाँव की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने के लिए कहा। ग्राम पंचायत अधिकारी वैशाली अरोड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी रविनंदन आर्य ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों के सम्मुख रखा।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश चंद्र, पूर्व प्रधान त्रिभुवन पाठक, सरपंच हंसी देवी, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र, पूर्व सरपंच चंदन सिंह बर्गली, मनोहर बर्गली, हरिनंदन, मदन सिंह बर्गली, राजेंद्र प्रसाद, पुष्पा देवी, दीपा बर्गली, पुष्कर सिंह आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

