नैनीताल। नगर में आयोजित ओपन कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि शीलू कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजक टीम ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शुभारंभ अवसर पर शीलू कुमार ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इंडोर खेलों से मानसिक एकाग्रता और निर्णय क्षमता विकसित होती है।
टूर्नामेंट में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
इस मौके पर खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

