भवाली। नगर के न्यू मार्केट स्थित गजराज होटल निवासी राहत अली ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से धमकी देकर उन्हें अपने झांसे में लिया और उनसे कुल 1,20,540 रुपये की रकम ठग ली। राहत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी उत्तराखंड क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि ठगी करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकियों का भय दिखाकर रकम देने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच किए जाने की उम्मीद है।
कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कर जांच की जा रही है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

