चलती पिकअप में पड़ा मिर्गी का दौरा एक की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

मिर्गी का दौरा पड़ते ही पिकअप बेकाबू, होटल में घुसी—दो घायल, एक की हालत गंभीर

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती पिकअप के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर तेज़ी से लुढ़कता हुआ सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसे में होटल के भीतर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक वाहन को पीछे की ओर ले जा रहा था, तभी अचानक उसे मिर्गी का झटका आ गया और वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते पिकअप तेज़ी से पीछे की ओर आई और सीधे होटल के अंदर घुस गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि होटल में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गरमपानी में खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

दुर्घटना में होटल में मौजूद सुरेन्द्र कुमार पुत्र सगुन सिंह उम्र 42 वर्ष तथा गणेश चन्द्र जोशी पुत्र पी.ए. जोशी उम्र 50 वर्ष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया।
वही सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को होटल के अंदर से बाहर निकालकर सड़क किनारे किया। डॉ अनिल गंगवार ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। सुरेन्द्र कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page