तिरंगा यात्रा को लेकर गरमपानी में हुवी बैठ, कैंची से क्वारब तक निकाली जाएगी यात्रा

ख़बर शेयर करें

गरमपानी: भाजपा कार्यलय गरमपानी में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर, अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता गरमपानी मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल द्वारा की गई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश मंत्री व नैनीताल जिले के प्रभारी पुष्कर सिंह काला, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के नैनीताल विधानसभा प्रभारी व सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा के तहत सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा वितरण कर लोगो के घरों पर तिरंगा लगाएंगे।
वहीं तिरंगा यात्रा के संयोजक नीरज बिष्ट ने बताया कि 13 अगस्त को कैंची से क्वारब तक यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही पूरे गरमपानी बाजार क्षेत्र को तिरंगों से सजाया जाएगा और गरमपानी मंडल के हर बूथ के घर घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा वितरित कर लोगों के घरों में तिरंगा लगाया जाएगा।
इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान लाभांशु पिनारी, मदन मेहरा, भगवत सिंह, दिनेश सिंह, योगेश ढौडियाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page