भवाली ताइक्वांडो चैलेंजर्स क्लब में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली ताइक्वांडो चैलेंजर्स क्लब में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेलों के माध्यम से अपनी ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को आपसी सहयोग, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का महत्व भी समझाया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर खत्री, कोच गोविंद प्रसाद और असिस्टेंट कोच पायल आर्या ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ खेलकूद भी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मरक्षा जैसे गुण विकसित होते हैं। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ताइक्वांडो का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग::नैनीताल विधानसभा से सूरज गोडियाल ने ठोकी दावेदारी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page