ब्रेकिंग::नैनीताल विधानसभा से सूरज गोडियाल ने ठोकी दावेदारी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधानसभा से सूरज गोडियाल ने ठोकी दावेदारी, 20 वर्षों की संगठनात्मक सेवा का दिया हवाला

अनुभव, संघर्ष और संगठनात्मक पृष्ठभूमि के साथ विधायक पद के लिए पेश की दावेदारी

भवाली। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भवाली निवासी भाजपा नेता सूरज गोडियाल ने नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी संगठन में पिछले 20 वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर कार्य करने और विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने का हवाला देते हुए अपनी दावेदारी रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहाड़पानी में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 15 गांवों के पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

सूरज गोडियाल का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए समर्पित भाव से काम किया है। अपने राजनीतिक सफर में वह बूथ अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा और जिला मंत्री भाजपा नैनीताल अनुसूचित मोर्चा सहित कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वह पूर्व में जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा भवाली मंडल के सक्रिय सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना आईडी कमरा देने पर त्रिशूल होम स्टे किया सील, नियमो को ताक में रखकर दिए जा रहे कमरे

गोडियाल ने कहा कि संगठन में लंबे समय तक काम करने के दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और आम जनता की जरूरतों को करीब से समझा है। उनका उद्देश्य नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में छात्र डेटा की गोपनीयता पर दिया जोर

उन्होंने अपनी दावेदारी को अनुभव, संघर्ष और संगठनात्मक कार्यों की निरंतरता से जुड़ा बताते हुए पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी है। सूरज गोडियाल भवाली के वार्ड नंबर तीन, रेहड़ के निवासी हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page