शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद पूर्व सैनिक ने दी जान

ख़बर शेयर करें

शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद पूर्व सैनिक ने दी जान
15 दिन से थे लापता, सनकोट के जंगल में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव
हल्द्वानी। शेयर बाजार में निवेश के दौरान भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान एक पूर्व सैनिक का शव शनिवार को सनकोट के जंगल में बरामद हुआ। पूर्व सैनिक बीते 15 दिनों से लापता थे। जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने पेड़ से लटका शव देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, दमुवाढूंगा निवासी 42 वर्षीय पुष्कर सिंह मेहरा पुत्र भगत सिंह मेहरा करीब सात साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह शेयर बाजार में निवेश करने लगे। बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में लगातार नुकसान होने पर उन्होंने अपनी जमा पूंजी के साथ ही पत्नी और रिश्तेदारों के जेवर भी निवेश में लगा दिए थे। इसमें भी नुकसान होने के बाद वह आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से परेशान थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में छात्र डेटा की गोपनीयता पर दिया जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page