ब्रेकिंग

गेस्ट और संविदा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 4200 अतिथि और संविदा शिक्षकों को मिल सकता है बढ़े हुए मानदेय का लाभ

ख़बर शेयर करें

गेस्ट और संविदा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, शासन ने मांगा प्रस्ताव
प्रदेश के करीब 4200 अतिथि और संविदा शिक्षकों को मिल सकता है बढ़े हुए मानदेय का लाभ
पीजीटी का 35,750 और टीजीटी का 34,125 रुपये प्रतिमाह करने की संस्तुति
देहरादून। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और राजीव नवोदय विद्यालयों में कार्यरत करीब 4200 अतिथि और संविदा शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग से औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मांगा है। इससे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
वर्तमान में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 25 हजार रुपये, जबकि राजीव नवोदय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को 27 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इससे पहले शिक्षा विभाग की ओर से मानदेय 43 हजार रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में छात्र डेटा की गोपनीयता पर दिया जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page