- एनडीपीएस मामले में 13 अक्टूबर को आया था जेल, लंबे समय से बीमारी से था पीड़ित
नैनीताल। जिला कारागार नैनीताल में बंद एक बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जेल कर्मी उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के वनभूलपुरा निवासी अदनान को एनडीपीएस के एक मामले में बीते 13 अक्टूबर को जिला कारागार नैनीताल लाया गया था। बताया गया कि वह पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित था और लंबे समय से उसका उपचार चल रहा था। जेल प्रशासन की ओर से भी उसका उपचार कराया जा रहा था। इधर, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर जेल कर्मी उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। जेलर एसएस ह्यांकी ने बताया कि बंदी की मौत के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। शनिवार को हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें 👉 बिना आईडी कमरा देने पर त्रिशूल होम स्टे किया सील, नियमो को ताक में रखकर दिए जा रहे कमरे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



