भैया दूज के दिन पुलिस ने लापता भाई को बहन से मिलाया

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा भैया दूज के दिन पुलिस ने लापता भाई को बहन से मिलाया तो बहन के आंसू छलक उठे। बहन सहित परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और भैया दूज की बधाई दी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को मौरनौला चौकी में सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। चौकी प्रभारी नरेश कोहली युवक के पास पहुंचे और पूछताछ की। पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। इस पर चौकी प्रभारी ने हेड कांस्टेबल त्रिलोकनाथ गोस्वामी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र मेहता को युवक के परिजनों के बारे में पता लगाने की जिम्मेदारी दे दी। दोनों जवान युवक के परिजनों की ढूंढखोज में जुट गए। आसपास के गांवों के प्रधानों सहित अन्य लोगों से संपर्क साधा। काफी जानकारी लेने के बाद पता चला कि युवक डीडीहाट का निवासी है। इसके बाद भी पुलिस घर का पता लगाने में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद युवक की बहन से संपर्क हो पाया। साथ में मां और मौसा भी मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें लमगड़ा बुलाकर परिजनों के सुपुर्द किया। भैया दूज के दिन भाई से मिल बहन के आंसू छलक गए। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है, जिसका हल्द्वानी उपचार चल रहा है। तीन दिन पहले वह लापताहो गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी,सामान कार्य समान वेतन - बस बेड़ा बढ़ाने - समय पर वेतन की उठी आवाज
Ad

You cannot copy content of this page