रविवार को नैनीताल के 89 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग परीक्षा, धारा 144 होगी लागू

ख़बर शेयर करें

रविवार को नैनीताल के 89 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग परीक्षा

नोडल अधिकारी परीक्षा शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, देहरादून द्वारा स्नातक स्तरीय विभिन्न विभागों की लिखित परीक्षा प्रातः 11 से 01 बजे तक दिनांक 09 जुलाई (रविवार) को जनपद नैनीताल के कुल 89 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक समस्त परीक्षा केन्द्रों में चारों तरफ 200 गज की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 (सीआरपीसी) लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा हेतु जनपद से 30456 परीक्षार्थी पंजीकृत है । जनपद के कुल 89 परीक्षा केंद्र में प्रातः 11 से 01 बजे तक विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जायगी। परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page