भवाली में ‘नो व्हीकल डे’ का प्रभावी पालन, पैदल पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड द्वारा ऊर्जा एवं ईंधन बचत के उद्देश्य से की गई अपील के अनुपालन में शुक्रवार को उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली में “नो व्हीकल डे” का प्रभावी रूप से पालन किया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए अकादमी के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सरकारी तथा निजी वाहनों का उपयोग नहीं किया और पैदल ही अकादमी पहुंचे।
इस पहल के माध्यम से ईंधन की खपत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। अकादमी प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने दी बधाई शुभकामनाएं

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page