नववर्ष पर वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना
भवाली।
नव वर्ष 1 जनवरी 2026 के अवसर पर वाल्मीकि कमेटी द्वारा भवाली स्थित वाल्मीकि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री वाल्मीकि से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और कुशल मंगल की कामना की गई।
कार्यक्रम में वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष राजन लाल सहित पुजारी दीपू कुमार, राजाराम, सोनू कुमार, रिंकू, रोहित, लालसा, गणेश, रिंकू व आशीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव वर्ष में समाज में भाईचारे, समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

