विजिलेंस की टीम ने नामांतरण प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगने वाले आवास विकास परिषद के सफाई कर्मी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 3.91 लाख रुपये बरामद हुए हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर यूपी का रहने वाला है।
सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि एक व्यक्ति ने हल्द्वानी कार्यालय को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसने अपने छोटे भाई से आवास विकास जसपुर में एक प्लॉट खरीदा था। उसने प्लॉट का नामांतरण अपने नाम कराने के लिए 23 जनवरी को आवास विकास परिषद के कार्यालय में तैनात सफाई कर्मी मुकेश कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था। एक कर्मचारी ने उसे निजी सेवक के रूप में रख रखा था। इसके बाद कार्यालय द्वारा बनाए गए नामांतरण प्रमाणपत्र के लिए उसने दस हजार रुपये की मांग की। जांच में शिकायत सही पाई। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को आरोपी मुकेश कुमार को शिकायतकर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

