बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ पहचानपत्र भी ले जाना होगा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे। इस गंभीर चूक के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। अब केवल प्रवेशपत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी। ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा न किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के रवि पाण्डे बने अध्यक्ष

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान पर जरा भी संदेह होता है, तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से उसकी पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार में जंगलराज कायम, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण: यशपाल आर्य

उन्होंने कहा कि पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इस व्यवस्था से परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एचजीएस भीमताल एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा सम्मानित
Ad

You cannot copy content of this page