उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें से 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये नियुक्तियां यूपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय विभाग में की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है।
योग्यता
●विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो।
●राज्य फार्मेसी परिषद, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हो।
●प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
वेतन: 29,200 से 92,300 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
●उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsssc.gov.in//default.aspx) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026, भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/02 का विज्ञापन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
●होमपेज पर वापस आएं और Applicant Segment सेक्शन में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। नए पेज पर ‘Job Notification’ के नीचे यूजर इंस्ट्रक्शन पर क्लिक करें
●नए पेज पर ‘ऑनलाइन अप्लीकेशन फिलिंग इंस्ट्रक्शंस एंड प्रोसेस’ के नीचे ‘क्लिक हियर टू इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

