अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को दिया नोटिस

ख़बर शेयर करें

अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों और प्रशासन आमने-सामने हैं। अब लोनिवि ने चिह्नित अतिक्रमण वाले व्यापारियों को 72 घंटे बाद दूसरा नोटिस दे दिया है। अब व्यापारियों को चार सितंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। इससे मंगल पड़ाव से रोडवेज तक के व्यापारियों में खलबली है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पानी की पाइपलाइनों में मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, जल संस्थान करेगा छापेमारी

मंगल पड़ाव से रोडवेज तक के 101 व्यापारियों को तीन दिन पहले दिए नोटिस के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने मंगल पड़ाव से नगर निगम तक आक्रोश रैली निकाली। इस बीच शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मामले में व्यापारियों को दस दिन की फौरी राहत दी, लेकिन अब शनिवार को लोनिवि ने फिर नोटिस दे दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि 4 सितंबर तक संबंधित दुकानदार खुद अपने अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा इसके बाद प्रशासन अपनी ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। चेतावनी जारी करते हुए लोनिवि ने कहा कि स्वत कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page