कैंची धाम में फोर्स तैनाती के बाद नही लगा जाम

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम मे जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे रविवार को यातायात सुचारू रूप से चल सका। साथ ही धाम के आस पास घूम कर श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे बाहरी तत्वों को हटाया गया। इसमें पुलिस के अलावा स्थानीय निवासी व्यापारी सम्मिलित रहे। व्यापार मंडल द्वारा चौकी प्रभारी कृष्ण गिरि टीम व कोतवाल भवाली व पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया। इस दौरान भुवन तिवारी, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, विक्रम तिवारी, बिंदु झा, रमेश किरोला, हर्षित तिवारी, राजेंद्र तिवारी, योगेश किरोला आदि लोगों ने साथ दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page