भवाली में नगर पालिका के नए कार्यालय का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका के नव-निर्मित एवं जीर्णोद्धार के बाद तैयार कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने फीता काटकर नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद नगर पालिका कार्यालय को नए एवं आधुनिक कमरों में स्थानांतरित किया गया है। नए कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने, आमजन की सुविधा तथा प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे नगर पालिका से जुड़े कार्यों के निस्तारण में गति आएगी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि नए कार्यालय से नगर पालिका की कार्यप्रणाली अधिक सुचारु होगी और आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नगर के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, पंकज कुमार, सौरभ बिष्ट, इंद्र कपिल, गौरव नेगी, भुवन भट्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page