जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 21 सितंबर को शिविर

ख़बर शेयर करें

जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 21 सितंबर को शिविर
हल्द्वानी। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NIACE Foundation की ओर से 21 सितंबर को दिव्यांग सहायता एवं उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से NIACE Foundation, कटघरिया, हल्द्वानी में किया जाएगा।
शिविर में जरूरत के अनुसार दिव्यांगजनों को कान की मशीन, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, स्टिक, कृत्रिम हाथ-पैर समेत अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था के अनुसार पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजन शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
शिविर का आयोजन कटघरिया स्थित रोहिणी ग्रीन्स बैंक्वेट हॉल के सामने, नंदपुर में किया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचने की अपील की है।
संपर्क: 9910583450, 9193942838, 9759259829

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page