नौणा व्यासी मोटर मार्ग पर हादसों को दावत दे रहे अधूरे बने कलमठ , 7 करोड़ 29 लाख की भारी भरकम रुपयों की हो रही बर्बादी

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के नौणा व्यासी मोटर मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल पड़ा हुआ है जिसमे आये दिन कोई ना कोई हादसे होते रहते है जिससे लोगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ रहा है, नौणा व्यासी मोटर मार्ग से होते हुवे रोजाना कई वहान गुजरते है जिसने लगभग 2 दर्जन से अधिक ग्राम सभाएं इस मार्ग से लाभांवित होती है, लेकिन पिछले 2 वर्षों से इस मार्ग के कार्य को अधूरा छोड़ देने के चलते लोगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ रहा है,
वही सड़क के चौड़ीकरण के साथ साथ इस मार्ग पर कलमठो का भी निर्माण किया गया था जो कि अधूरे ही छोड़ दिये गए जिसके चलते इन कलमठो पर रोजना कोई ना कोई हादसे होने का भय बना हुवा है,

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने 2027 में नैनीताल सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का किया आह्वान, जनसंपर्क कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

वही बरगल के ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने बताया कि इस मार्ग को ठीक करने की मांग को ले कर कई बार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है तथा कई बार ज्ञापन के माध्यम से बताया जा चुका है लेकिन अभी तक कार्य को नही किया जा सका है तथा कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया है,

यह भी पढ़ें 👉  भवाली अल्मोड़ा हाइवे में खाई में गिरी कार, एक की मौत

वही ब्लॉक के प्रधान संगठन के भास्कर गरजोला, हरीश गिरी, प्रेम प्रकाश, इत्यादि लोगो ने मार्ग ठीक करने की मांग उठाई है, उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर जल्द ही मार्ग ठीक नही किया गया तो सभी संगठन के लोगो द्वारा अन्दोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page