भवाली। नगर में रॉयल वाल्मीकि आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चावरिया और उनकी टीम का प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को वाल्मीकि सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए गौरव का विषय है और इसे भव्य रूप देने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
इस दौरान प्रधान वीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष राजन लाल, राजा राम, अंकित सिंह, पुरुषोत्तम लाल, कार्तिक, मोहित, पंकज अद्वेती आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

