नशेड़ीयो ने गाय पर चढ़ा दी कार, मौत

ख़बर शेयर करें

एक युवक ने नशे में वनभूलपुरा में सड़क पर बैठे लावारिस गोवंश के झुंड पर कार चढ़ा दी। इसमें एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई। छह घायल हो गए। पुलिस ने मामले में गो सेवक जोगेंद्र राणा की तहरीर पर पीलीकोठी निवासी प्रियांशु वर्मा के खिलाफ बेतरतीब वाहन चलाने, लोगों की जान को खतरे में डालने और पशु क्रूरता की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

पुलिस के अनुसार प्रियांशु वर्मा बुधवार की रात अपने दोस्तों के संग घर से घूमने के लिए निकला। दोस्त दो बजे पान खाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन के पीछे आ गए। प्रियांशु पहले अल्टो कार में सवार था। उसके एक साथी ने अपनी लग्जरी कार को स्टार्ट छोड़ दिया। प्रियांशु ने कार का ट्रायल लेकर आने की बात कही और रेलवे बाजार से चौराहे की तरफ निकल पड़ा। इस बीच में सड़क पर बैठे गोवंशों के झुंड पर कार चढ़ा दी। इधर, घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इससे आक्रोशित गो सेवक जोगेंद्र राणा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी चालक ने नशे में कार दौड़ाकर लोगों की जान को भी खतरे में डाली। रात को ही उसे गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page