नशा::तीस रुपये के लिए युवक ने व्यापारी की जान ले ली,गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

इंसान की जान की कीमत कितनी सस्ती है, इसका एक उदाहरण डीडीहाट में देखने को मिला है। महज 30 रुपये के लिए एक युवक ने व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी को रुपये देने से इनकार कर दिया। इस घटना ने सीमांत में बढ़ते नशे की लत को भी लोगों के सामने उजागर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भैया दूज पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही नैनीताल पुलिस, जिलेभर में चला चेकिंग अभियान

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक सोहन लाल नशे का आदी है। करीब 35 वर्ष की आयु होने के बावजूद भी वह बेरोजगार है। अक्सर अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए दूसरों से रुपये मांगते है। बीते रोज भी वह व्यापारी प्रहलाद सिंह से नशे के लिए धन की मांग कर रहा था। लेकिन प्रहलाद ने उसे रुपये नहीं दिए। इससे तेश में आकर युवक ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, आयुक्त को लिखा पत्र

राजस्व उपनिरीक्षक सानदेव राहुल सिंह परिहार ने बताया कि मृतक प्रह्लाद के भाई की ओर से तहरीर मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page