नंदा सुनंदा देवी महोत्सव को दिया जाएगा भव्य रंग रूप

ख़बर शेयर करें

सांस्कृतिक नगरी में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले को भव्य रूप देने के लिये तैयारियां जोरों पर हैं। सात दिवसीय मेले का शुभारंभ 20 सितंबर को होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। वहीं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर के गीता भवन में आयोजित बैठक में नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को कलश यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। बैठक में अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मंदिर पुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

मेले को भव्य रूप देने को समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मनोज सनवाल को मुख्य संयोजक, तारा चंद्र जोशी को मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, हरीश बिष्ट को कोषाध्यक्ष, मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को अनूप साह, शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल को बनाया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page