भवाली। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मानव जाति के अस्तित्व हेतु वृक्षों का महत्व एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। गुरुवार को रामगढ़ के पैरा लीगल कार्यकर्ता धीरज कुमार शर्मा ने वन विभाग भवाली के साथ मिलकर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में पौधारोपण किया। फलदार एंव चौडी छायादार प्रजाति के पौधो का रोपण किया गया। विद्यालय के छात्रों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर दीप जोशी , जगदीश जोशी, त्रिलोक शाही, शंकर भगत, ग्राम प्रधान उमागढ रेखा जोशी, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, रमेश रावत , हेमा बिष्ट, अनिल सिंह मेवाडी, , दीपा मेहता, गोपाल दत्त गुणवंत, निर्मला कपिल, सुनीता किमाड़ी एंव विघालय के छात्र छात्रायए मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

