गलोबन्द से गला घोंटकर की हत्या फिर गलोबन्द लेकर हुआ फरार

ख़बर शेयर करें

लमगड़ा के गांव सांगड़ में 14 नवंबर को महिला की हत्या गांव के ही पीआरडी जवान ने की थी। महिला ने आरोपी को उसकी बेटी की शादी में 25 हजार रुपये देने का वादा किया था। रुपये न देने पर आरोपी ने बेटी की शादी से करीब 16 दिन पहले वारदात को अंजाम दिया।

यह खुलासा सोमवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने किया। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को गांव निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी की हत्या की सूचना उसके परिजनों को अगले दिन मिली। 16 को परिजनों ने पुलिस को बताया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसएसपी ने बताया कि सागड़ साहू निवासी पीआरडी जवान गोपाल सिंह की बेटी की शादी 30 नवंबर को होनी थी। गंगा देवी ने उससे शादी में मदद का वादा किया था, लेकिन गंगा वादा पूरा नहीं कर पाई। नाराज आरोपी ने गलोबंद से गंगा की गला घोंटकर हत्या कर दी और गलोबंद लेकर फरार हो गया। आरोपी से जानकारी के बाद पुलिस ने हल्द्वानी में ज्वेलर्स के पास बेचा गलोबंद और एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page