देहरादून कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार इलाके में युवती की हत्या

ख़बर शेयर करें

कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार इलाके में युवती की हत्या

एंकर- देहरादून के कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार इलाके में एक 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती घर से बाहर निकली थी और इस दौरान एक युवक से बातचीत के समय अचानक उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने घटना की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page