आवारा पशुओं पर पालिका की कार्रवाई, दो पशु स्वामियों से वसूला जुर्माना

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली ने नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया। ईओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में अभियान के तहत पालिका टीम ने सड़कों पर खुले घूम रहे पशुओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बैल और एक गाय के स्वामियों पर कुल 1 हजार का जुर्माना वसूला।
पालिका प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पशुओं को खुला छोड़ने से यातायात बाधित होता है, और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और नियमों का पालन करें।
ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page