मुक्तेश्वर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को थाना क्षेत्रों में गठित वाहन चोरी की घटनाओं का कुशल अनावरण करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

संक्षिप्त विवरण:– दिनांक 22/11/2025 को वादी भगवत पान्डेय पुत्र खीमानन्द पान्डेय निवासाी सरना, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल ने थाना मुक्तेश्वर में आकर तहरीर दी कि अज्ञात द्वारा वादी की UK04X1257 मारुति 800 को बबियाड रोड से चोरी किया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 22/11/2025 को थाना मुक्तेश्वर पर मु0अ0स0-25/25 धारा 379 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी

एसएसपी नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी करते हुए मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजना के 31 आवेदन स्वीकृत

अभियुक्त ललित मोहन पुत्र जगदीश चन्द्र

बरामद वाहन संख्या UK04X1257 मारुति 800

गिरफ्तारी टीम
01. जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
02. उ0नि0 मनीषा सिह
03. कानि0 274 नापु0 अशोक कुमार
04. कानि0918 नापु0 राजेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र पर उठाए सवाल

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page