सांसद अजय भट्ट ने श्री आनंद आश्रम को जमीन देने हेतु पहल की

ख़बर शेयर करें

संस्था श्री आनंद आश्रम द्वारा स्व संचालित बाबा नीम करोली वृद्धाश्रम में कनक चंद द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद श्रीमान अजय भट्ट जी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे।
संगीतमय सुंदरकांड का पाठ अयोध्या धाम से पधारे श्री सीता सदन श्रीधाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री किशोरी शरण जी महाराज एवं शास्त्रीय त्रिलोक चंद्र जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
आरती पूजा अर्चना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद व भोजन ग्रहण किया ।
महाराज किशोरी शरण जी द्वारा संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कनक चंद की प्रशंसा की गई और उन्हें सदा सद मार्ग पर चलते रहने और बुजुर्गों की सेवा सच्चे मन से करते रहने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।
सांसद श्रीमान अजय भट्ट जी ने श्री आनंद आश्रम संस्था के 9 वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए 2 मई 2025 को जमीन देने की पहल की थी। उसी दिन राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संस्था का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था।
आज वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच सुंदरकांड के समापन के बाद सांसद अजय भट्ट जी ने पुनः संस्था अध्यक्ष कनक चंद से वादा किया कि संस्था को जमीन अवश्य मिलेगी।
क्योंकि उनकी संस्था उत्तराखंड में निःशुल्क बुजुर्गों की बेहतरीन सेवा करने में अग्रणी है और उन्हें वृद्धसेवा हेतु तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है ,जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। कनक चंद ने संस्था के माध्यम से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
समय-समय पर बुजुर्गों के लिए अच्छे का बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन भी संस्था द्वारा किया जाता है ।
सदा बुजुर्गों के हितों में सेवारत संस्था श्री आनंद आश्रम और गरीब जरूरतमत असहाय बेघर बुजुर्गों की वृद्धावस्था की लाठी बनकर काम कर सके इसके लिए सरकार और प्रशासन दोनों ही अपना अपना सहयोग अवश्य देंगे, इसलिए उन्होंने अपना भी समर्थन प्रदान किया है।
इस अवसर पर अधिवक्ता मनीष चंद, मदन सिंह बिष्ट,लाल सिंह धामी, समरपाल चौधरी,हिम्मत सिंह बिष्ट, मनीष जोशी, पुजारी दीपक जोशी,अनीता रावत,ममता देवाल,ममता , योगेश,संगीता राव आदि ने सांसद अजय भट्ट जी का अभिनन्द किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page