कंपनी बस से ड्यूटी को जा रहे एक सिडकुल कर्मी की जेब में रखा नामचीन चायनीज कंपनी का मोबाइल फोन अचानक फट गया। हादसे में कर्मचारी का बायां पैर झुलस गया। आनन-फानन से साथियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार वार्ड नंबर 25 निवासी महेश पाल पुत्र होरीलाल सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार दोपहर वह कंपनी की बस में बैठकर ड्यूटी जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे उनकी पैंट की बायीं जेब से धुआं निकला और जेब में रखा मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया, जिससे पैंट में आग लग गई। हादसे में उनका बायां पैर झुलस गया। बस में सवार साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। महेश ने रुद्रपुर से जुलाई 2021 में चायनीज कंपनी का मोबाइल खरीदा था।
इधर, रविवार को महेश फटे हुए मोबाइल के साथ शिकायत लेकर सिडकुल चौकी पुलिस के पास पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज करने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

