धारी।
विधायक राम सिंह कैड़ा व भाजपाइयों ने नगर पालिका भीमताल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक कैड़ा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विधायक ने कहा अटल विहार बाजपेई ने ही उत्तराखंड राज्य बनाने का कार्य किया।उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके कार्य मोदी व पुष्कर सिंह धामी की सरकार पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दृढ़ता से सिद्धि की ओर आगे बढ़ा रही है।
इस दौरान जिला मंत्री मनोज भट्ट, भवाना महरा, दिनेश सागुड़ी, पकंज उप्रेती,पंकज जोशी, कुलदीप बोहरा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

