विधायक कैड़ा ने सदन मै उठाया भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो, जगली जानवरो से निजात दिलाने व आवास का मामला

ख़बर शेयर करें

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण मै चल रहे बजट सत्र मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा मेरी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल कस्तकार बाहुल्य क्षेत्र है यहा के किसान कृषि कर अपना जीवन यापन करते है! बंदर,, सुवरों के लगातार बढ़ते आतंक से किसान परेशान है किसान साल भर मेहनत कर फ़सल उगाता है ओर जगली जानवर एक दिन व एक रात में सब नष्ट कर जाते है किसानो को काफी नुकसान हो जाता है ओर किसानो को नुकसान का उचित मुवावजा भी नहीं मिल पाता है तार बाढ़ भी सिमित लग पाता है! साथ ही विधायक कैड़ा ने कहा अभी भी कई गरीब जनता आवास विहीन है! विधायक ने सदन में सरकार से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो की समस्या को देखते हुऐ जगली जानवरो से किसानो की फसल सुरक्षा हेतु ठोस योजना बनाने, आवास विहीन गरीब जनता को आवास दिलाने, जगली जानवरो द्वारा किसानो की फसलों के नुकसान का मुवावजा देने, किसानो की अन्य समस्याओ का समाधान करने की मांग सरकार से की!

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page