विधायक बंशीधर भगत ने भाजपा नेता मोहन बिष्ट के निधन पर जताया शोक

ख़बर शेयर करें

भवाली। गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक बंशीधर भगत और निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने वरिष्ठ भाजपा नेता व रामलीला कमेटी अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन बिष्ट के निधन पर आवास पहुँचकर शोक कर श्रद्धांजलि दी। विधायक बंशीधर भगत ने स्व मोहन सिंह बिष्ट द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कहा कि उनके जाने से भवाली नगर के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है, मोहन बिष्ट भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ नेता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक भी रहे, जिन्होंने हमेशा समाज के हित के लिए कार्य किया। कहा कि भवाली के समस्त सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है जो कि भविष्य में पूरा कर पाना मुमकिन नहीं है। उनकी स्मृतियां हमेशा कार्यकर्ताओं के दिलों में रहेगी। उन्होंने हमेशा गरीब जनता के बीच में रहकर उनके हितों के लिए कार्य किया। एवं उनके इन्हीं कार्यों की वजह से उनकी पत्नी नीमा बिष्ट भी पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page