गौशाला खोलने के लिए जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर व आस पास छोड़े गए मवेशियों के लिए गौशाला खोलने के लिये समाजसेवी प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि अलग अलग जगहों से लाकर मेवशी यहां छोड़े गए है। जिससे सड़क में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। कहा कि नगर व आस पास जल्द एक गौशाला खोलने की जरूरत है। जिससे वृद्ध गायों, बेलों, छोटी बछियों की सेवा हो सके। कहा लोग अपने घरों से निकाल सड़को में मवेशियों को छोड़ रहे है। जिसके बाद यह दुर्घटना से पैर हाथ टूट जाते है। कई बार लोगो पर भी हमला करने के मामले सामने आते रहते है। उन्होंने जल्द गौशाला खोलने की मांग की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page