गो तस्करी मामले में भीमताल पुलिस को सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल में गो तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। बुधवार देर शाम जंतवाल गांव में लोगों की सतर्कता पर पुलिस ने एक ट्रक से आठ मवेशियों को बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाक केस दर्ज किया। इस घटना के बाद गुरुवार को लेकर लोगों और भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, पूर्व भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्या, गौ रक्षक जिला तहसील प्रभारी नैनीताल प्रेम कुमार अंकित कुमार, प्रियांशु कुमार, अभिषेक कांत, राहुल कुमार, ने भीमताल में संचालित मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद संबंधित मीट की दुकान की जांच की गई। जिसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर दुकान को बंद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page