भवाली। रामगढ़ में विद्यालय को बंद नही करने को लेकर ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ल माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कहा कि रामगढ़ के देवद्वार विद्यालय को यथास्थित रखकर शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। विद्यालय में भियालगाव, सुरालगाव, बड़ेत, किलोर, बजूठिया, ध्वेती, सीमायल, सिनौली, हरीनगर आदि गांवो के बच्चे पढ़ते हैं। जनप्रतिनिधियों ने देवद्वार विद्यालय के नथुवाखान मर्ज होने पर नाराजगी जताई, कहा सरकार अगर इस विद्यालय को नथुवाखान विद्यालय में मर्ज करेगी तो समस्त जनप्रतिनिगण एवं क्षेत्र की समस्त जनता इसका खुकर विरोध कर आन्दोलन करने को बाध्य होगे जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। इस दौरान जगदीश चन्द्र जीतू, जी आर टम्टा, संजय बगडवाल, हरीश लोधी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

