-जन सहयोग से सम्पन्न कराया जाएगा कैची मेला
भवाली। मंगलवार को कैची धाम में 15 जून स्थापना दिवस मेले व में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। कोतवाल डी आर वर्मा ने मन्दिर समिति व व्यापारियों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि बाहरी तत्व लगातार क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं। सड़को के किनारे मनमानी कर दुकाने लग रही है। जिससे जाम में अराजकता चोरी की समस्या बढ़ रही है। व्यापारियों ने महिला पुलिस लगाने की मांग रखी। कहा कई बार चोरियों की घटनाएं भी सामने आई है। इसके लिए फोर्स बढाने की जरूरत है। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़ी हो रहे वाहन, टैक्सी स्टैंड बनने से सबसे बड़ी समस्या जाम की बन रही है। कहा कि वीआईपी दर्शन भी जाम की समस्या बनता जा रहा है। सड़क में वीआईपी गाड़ी खड़ी होने से कई बार लंबा जाम लग जाता है। कहा कि कोई भी कार्य जन सहयोग के बिना नही हो सकता है। कैची धाम विश्व विख्यात होता जा रहा है। कहा की 15 जून के लिए अतिरिक्त फोर्स रहेगा। जिससे मेले को हर वर्ष की तरह शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। वही व्यापारी नेताओ ने कहा कि हम पर्यटको का अतिथि देवो भव के साथ स्वागत कर सकते हैं। जिससे श्रद्धालु नीब करौरी बाबा के आशीर्वाद के साथ स्थानीय लोगो का व्यवहार भी साथ लेकर जाए। जिससे बाबा के नाम के साथ व्यापारियों का व्यवहार भी श्रद्धालु लेकर जाए। जिस पर कोतवाल वर्मा व व्यापारियों ने उनकी बात की सराहना की।
मंदिर समिति के प्रदीप साह ने कहा कि मंदिर के बाहर व्यवस्था अच्छी रहेगी तो अंदर खुद अच्छी हो जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से होटलो में काम कर रहे सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराने को कहा।
बैठक में कैची मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु, चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी, व्यापारी नेता भुवन तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, अखिलेश सेमवाल अक्की, गिरीश तिवारी, दीपक साह, गिरीश तिवारी, रमेश किरौला, पवन भट्ट, विक्रम तिवारी, राकेश तिवारी आदि रहे।
कैंची धाम मेले में रहेगा डायवर्जन
कोतवाल डी आर वर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा से आने वाले वाहन क्वारब रामगढ़ से खुटानी भीमताल से हल्द्वानी जाएंगे। हल्द्वानी ज्योलीकोट से आने वाले वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से रामगढ़ क्वारब की तरफ जाएंगे। हल्द्वानी भीमताल से आने वाले खुटानी रामगढ़ से क्वारब व कुमाऊ के अन्य जिलों को जाएंगे। कहा अगले सप्ताह से शटल सेवा से भक्तो को कैची धाम के दर्शन कराए जाएंगे। जिससे जाम की समस्या को कम हो सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

