फड़ व्यवसाइयों से मारपीट मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

जागेश्वर धाम में स्थानीय बदमाशों ने जमकर बवाल मचाया। बाहर से आए दो फड़ संचालकों को पीटकर भगा दिया। विरोध कर रहे श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रविवार को एनसीआर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक के खिलाफ पोक्सो के तहत पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब पुलिस बदमाशों को जिला बदर करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के मुताबिक रोशन लाल, सूरज राम, राजकुमार और संजय कुमार उर्फ वसूली उर्फ सैंडी ने शनिवार रात को जमकर उत्पात मचाया। चारों आरोपियों ने नशे में धुत होकर जागेश्वर में जमकर गदर काटा था। उन्होंने देर रात जूस बेचने वाले काशीपुर निवासी एक व्यापारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। साथ ही मेरठ निवासी श्रद्धालु गौरव कुमार को भी जमकर पीटा। इसके अलावा टीआरसी परिसर के पास भी हंगामा किया। आरोप है कि डायल 112 की सूचना के बाद आरोपियों को दबोचने गांव पहुंची पुलिस टीम पर भी इन बदमाशों ने पथराव किया। दो बजे रात तक जागेश्वर क्षेत्र में हंगामे और अशांति का माहौल रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page